गुरुवार, 21 मार्च 2019

सुर-२०१९-८० : #यूं_तो_होते_रंग_अनेक #होली_में_घुलमिल_बनते_एक




●●●
एक रंग
हो जाये सब
होली में...
…
होली का यही
मतलब है
न रहे कोई जात
न रहे कोई भेदभाव
रंग दे सबको
ऐसे एक रंग आज
होली में..
…
मिलकर गले
मिटा दे मनभेद सारे
भूल जाये सब
दूसरों की गलतियां
अपनों से न हो
गिले-शिकवे कोई भी
होली में...
…
न हरा
न भगवा
न रहे अलग कोई
घुल-मिल जाये
रंगों में रंग
इस तरह कि लगे
एक के बिना
दूजा भी बेमानी
होली में...
…
बिखरे रंग
हर रंग के हर तरफ
मिल जाये जो
एक साथ सब गर,
बन जाये फिर
मानवीयता का रंग
होली में...
…
आओ,
मिलकर घोले
सात रंग सुनहरे
इस तरह कि
आये नजर हम
सतरंगी इक इंद्रधनुष
होली में...
...●●●

रंगोत्सव रंगों का रंगरंगीला पर्व बनाये जीवन रंगीन, सबको रंगबिरंगी शुभकामनाएं... 💐💐💐 !!!

_____________________________________________________
© ® सुश्री इंदु सिंह ‘इन्दुश्री’
नरसिंहपुर (म.प्र.)
मार्च २१, २०१९

कोई टिप्पणी नहीं: